गढ़वाल में DM की पत्नी का नेक काम, आंगनबाड़ी में मनाया जन्मदिन, बच्चों को गिफ्ट में दी किताबें

टिहरी DM की पत्नी ने अनोखे तरह से किया जन्मदिन सेलेब्रेट, आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ काटा केक
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
IAS Mayur Dixit: Tehri DM Mayur Dixit wife celebrates birthday in Anganwadi
Image: Tehri DM Mayur Dixit wife celebrates birthday in Anganwadi

टिहरी गढ़वाल: टिहरी के डीएम मयूर दीक्षित की पत्नी प्रज्ञा दीक्षित ने मिसाल पेश की है।

Tehri DM Mayur Dixit wife celebrates birthday in Anganwadi

हाल ही में अपना बर्थडे बेहद सादे तरीके से मनाया। उनके जन्मदिन सेलिब्रेशन को देख कर हर किसी के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान आ गई। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया, जहां उन्होंने बच्चों के बीच केक काटा और उन्हें गिफ्ट भी दिया। इस मौके पर उनके साथ खुद डीएम मयूर दीक्षित भी मौजूद रहे। दरअसल बीते दिन जिलाधिकारी मयूर दीक्षित विधि पत्नि प्रज्ञा संग विधि विहार स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे, जहां डीएम मयूर दीक्षित की पत्नी प्रज्ञा दीक्षित ने बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को उपहार स्वरूप नोट बुक्स दिए। प्रज्ञा दीक्षित ने बताया कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं। बच्चे ही भविष्य हैं। उन्हें बच्चों से भी काफी लगाव है। वहीं डीएम मयूर दीक्षित ने आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं की जानकारी ली. साथ उनको दिए जा रहे पोषण आहार, बच्चों की ड्रेस आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को प्रतिदिन दिए जाने वाले पौष्टिक आहार को बदलते रहें, ताकि, बच्चे चाव से उन्हें से खा सकें।