चौथी बार सेना भर्ती की लिखित परीक्षा में फेल होने पर निर्मल की हिम्मत जवाब दे गई। उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। निर्मल सिर्फ 21 साल का था।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: 21 year old boy committed suicide in Almora
अल्मोड़ा: हमारे समाज में सफलता पर जश्न मनाना सिखाया जाता है, लेकिन असफलता से कैसे निपटना है, ये कोई नहीं बताता।
21 year old boy committed suicide in Almora
अल्मोड़ा के निर्मल पांडे को अगर किसी ने असफलता को अपनाना सिखाया होता, तो शायद आज वो जिंदा होता। निर्मल फौज में भर्ती की तैयारी कर रहा था। कई बार भर्ती में शामिल हुआ, लेकिन सफल नहीं हो सका। इस बार जब वो चौथी बार सेना भर्ती की लिखित परीक्षा में फेल हुआ तो निर्मल की हिम्मत जवाब दे गई। उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। निर्मल सिर्फ 21 साल का था। जवान बेटे की मौत के बाद उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। निर्मल पुत्र देवी दत्त पांडे मैलकांडे, धौलादेवी क्षेत्र में अपने पिता के साथ किराये के मकान में रहता था। पिता के अनुसार सेना भर्ती परीक्षा के गुरुवार को आए लिखित परीक्षा परिणाम में चौथी दफा असफल होने से निर्मल निराश हो गया था। आगे पढ़िए
निर्मल के पिता मालरोड स्थित एक पेट्रोल पंप में कार्य करते हैं। निर्मल उनका और परिवार का सहारा बनना चाहता था, लेकिन जब ऐसा करने में सफल नहीं हो सका तो उसने अपनी जान दे दी। पिता देवीदत्त ने बताया कि गुरुवार को भी वो हर रोज की तरह काम पर गए हुए थे। शाम को वापस लौटे तो बेटे की लाश फंदे पर झूल रही थी। वो आसपास के लोगों की मदद से निर्मल को तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। निर्मल लंबे समय से सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह चार बार सेना भर्ती की लिखित परीक्षा तक पहुंचा। इस बार भी उसने सेना भर्ती की लिखित परीक्षा दी थी। गुरुवार को घोषित रिजल्ट में उसका नाम नहीं था। इससे परेशान होकर निर्मल ने खुदकुशी कर ली।