यहां स्थित कलेक्ट्रेट भवन में तैनाक एक कर्मचारी ने ऑफिस में ही संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि कर्मचारी वहां पर कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात था। जांच पड़ताल की गई तो मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ही बताया है। पुलिस के मुताबिक 28 साल का कमल कुमार कलेक्ट्रेट भवन में आरटीआई अनुभाग में सूचना सहायक के पद पर तैनात था। वह विभाग में मृतक आश्रित के तौर पर भर्ती हुआ था। आगे पढ़िए
बताया जा रहा है कि सोमवार को कुछ कर्मचारी ऑफिस की छुट्टी के बाद निकल गए थे। कुछ कर्मचारी कार्यालय में ही थे। इस बीच कमल ने कमरा नंबर 222 में अंदर से कुंडी बंद कर ली। कर्मचारियों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने पहले दरवाजा खटखटाया। जब दरवाजा नहीं खुला तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद तुरंत पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। दरवाजे को तोड़ा गया। पुलिस अंदर पहुंची तो कमल पंखे के सहारे फांसी के फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपनी मौत का खुद ही जिम्मेदार है.