Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: सबसे पहले आपको हैरानी होगी कि ये दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले उत्तराखंडी लड़के हैं, जो न जाने किस नशे में थे कि नदी में ही थार और एसयूवी उतारने लगे।
जब मुश्किल में जान फंसी तो बचाओ बचाओ चिल्लाने लगे। पुलिस आई और किसी तरह से लड़कों का रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। खबर की तस्दीक कीजिए…मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले 3 लड़के दिल्ली-एनसीआर में रह रहे हैं। यहां से उन्होंने अपनी थार उठाई और उत्तराखंड घूमने चले आए। घूमते घूमते लड़के अल्मोड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी थार को रामगंगा नदी में उतार दी। इन लड़कों के सिर पर थार से रामगंगा नदी को पार करने की हनक सवार हो गई। आगे देखिए वीडियो
बस फिर क्या था..उन्होंने अपनी थार को रामगंगा में उतार तो दिया लेकिन भूल गए कि नदी का बहाव तेज है। अचानक उनकी थार पत्ते की तरह नदी में बहने लगी। मौके पर चीख पुकार मच गई। किस्मत ये रही कि थार नदी में एक बड़े पत्थर पर अटक गई। मौके पर पुलिस के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन सभी की जान बचा ली। देखिए वीडियो (वीडियो साभार- हिन्दुस्तान)