Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: प्रदेश की बेटियां खेलों के क्षेत्र में हर दिन नई उपलब्धियां हासिल कर हमारा मान बढ़ा रही हैं।
प्रदेश के लिए एक अच्छी खबर मलेशिया से आई है। जहां आईएफए वर्ल्ड आर्म रैसलिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड की बेटी पूजा बिष्ट ने कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। इस चैंपियनशिप में पूजा बिष्ट ने सीनियर वूमेन 63 किलोग्राम भार कैटेगरी में हिस्सा लिया था। जिसमें उन्होंने कांस्य पदक जीता। पूजा बिष्ट इस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। पूरे देश को उनसे ढेरों उम्मीदें थीं और पूजा ने भी देशवासियों को निराश नहीं किया। आईएफए वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन 5 सितंबर से एक अक्टूबर 2023 तक मलेशिया के कुआलालंपुर में हुआ। इसमें दुनिया भर के 50 से अधिक देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। यहां आपको होनहार खिलाड़ी पूजा बिष्ट के बारे में भी जानना चाहिए। पूजा रानीखेत की रहने वाली हैं।
उनकी परवरिश और शिक्षा दिल्ली में हुई। यहीं पर पूजा ने आर्म रेसलिंग के क्षेत्र में एंट्री की। पूजा ताइक्वांडो खिलाड़ी रह चुकी हैं, और इसमें ब्लैक बेल्ट प्राप्त हैं। पूजा बताती हैं कि उन्होंने आर्म रेसलिंग का सफर साल 2012 में शुरू किया। सबसे पहले उन्होंने दिल्ली स्टेट चैंपियनशिप जीती। बाद में बेंगलुरु में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में राइट और लेफ्ट कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता। इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए पूजा को चैंपियन ऑफ चैंपियन के खिताब से नवाजा गया था। साल 2022 में पूजा ने मलेशिया में आयोजित एशियाई आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप के 63 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता था। पूजा अब एशियाई चैंपियनशिप की तैयारी कर रही हैं ताकि देश के लिए गोल्ड मेडल जीत सकें। राज्य समीक्षा टीम की ओर से पूजा को शुभकामनाएं। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।