Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून से वाराणसी और वाराणसी से देहरादून आने वाली जनता एक्सप्रेस ट्रेन को 7 अक्टूबर तक के लिए रद्द कर दिया गया है। जाहिर है इससे रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। उन्हें यातायात के दूसरे साधन तलाशने पड़ेंगे। दरअसल वाराणसी रेलवे स्टेशन में यार्ड के रिमॉडलिंग और नॉन इंटरलॉकिंग के चलते ट्रेनों की आवाजाही रद्द की गई है। देहरादून से वाराणसी के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस भी दो अक्टूबर से सात अक्टूबर तक के लिए रद्द कर दी गई है। ट्रेन के रद्द रहने से रेल यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। आगे पढ़िए
उधर जनता एक्सप्रेस के कैंसिल होने से, दूसरी ट्रेनों में भी यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। कई ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं। कामाख्या से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से पांच घंटे की देरी से लक्सर रेलवे स्टेशन पहुंची। स्टेशन अधीक्षक केआर मीणा ने बताया कि वाराणसी रेलवे स्टेशन पर मेंटेनेंस का काम चल रहा है। जिसके कारण ट्रेन रद्द या देरी से चल रही है। सोमवार को हावड़ा से योगनगरी आने वाली योग नगरी एक्सप्रेस ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से 23 घंटे की देरी से लक्सर रेलवे स्टेशन में पहुंची। वहीं योग नगरी ऋषिकेश से हावड़ा जाने वाली योग नगरी एक्सप्रेस ट्रेन 12 घंटे की देरी से लक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जनता एक्सप्रेस के रद्द रहने से रेल यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।