उत्तराखंड: यहां बर्थडे केक को लेकर मचा कोहराम, दो गुटों में हुई पत्थरबाजी, बुलानी पड़ी फोर्स

दो पक्षों के बीच लाठी डंडे ईंट पत्थर चले। वजह जानेंगे तो आप हैरान रह जाएंगे। ये खबर हल्द्वानी के वनभूलपुरा थाना क्षेत्र की है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Haldwani Birthday Cake Bawal: Uproar over birthday cake in Haldwani Banbhulpura
Image: Uproar over birthday cake in Haldwani Banbhulpura

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में तो गजब ही हो गया। यहां दो पक्षों के बीच लाठी डंडे ईंट पत्थर चले।

Uproar over birthday cake in Haldwani

वजह जानेंगे तो आप हैरान रह जाएंगे। ये खबर हल्द्वानी के वनभूलपुरा थाना क्षेत्र की है। इस बवाल में कुछ लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। इस हंगामे में दोनों ओर से ईंट-पत्थर चले और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे गांधीनगर के कुछ युवक लेन नंबर आठ की एक दुकान पर बर्थडे केक लेने पहुंचे थे। आगे पढ़िए

दुकान बंद थी, तो जाहिर है कि केक नहीं मिलेगा। लेकिन युवक वापस जाने के बजाय गाली-गलौज करने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने युवकों को रोका तो दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। मौके पर लोग जमा हुए और युवकों को पीटकर भगा दिया। थोड़ी देर बाद पिटने वाले लड़के अपने साथ और भी ज्यादा लोगों को लाए और पथराव करने लगे। इसके बाद दूसरे पक्ष की तरफ से भी पथराव किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। हल्का बल प्रयोग कर उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ा गया। एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद मीणा का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। उपद्रव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।