उत्तराखंड: पत्नी को अकेला छोड़ नाइट शिफ्ट करने गया था पति, घर लौटा नजारा देखकर उड़े होश

मरने वाली महिला की शादी को अभी सिर्फ डेढ़ साल हुआ था। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Haridwar Female Suicide: Woman committed suicide in Haridwar
Image: Woman committed suicide in Haridwar

हरिद्वार: हरिद्वार का भगवानपुर इलाका। यहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की लाश फंदे पर लटकी हुई थी।

Woman committed suicide in Haridwar

मरने वाली महिला की शादी को अभी सिर्फ डेढ़ साल ही हुआ था। अब परिजनों ने महिला के पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। घटना रुहालकी दयालपुर गांव की है। जहां महिला की लाश फंदे पर लटकी हुई मिली। मरने वाली महिला का नाम रानी है, वो सहारनपुर के गागलहेड़ी इलाके की रहने वाली थी। करीब डेढ़ साल पहले रानी की शादी भगवानपुर थाना क्षेत्र के रुहालकी दयालपुर गांव निवासी एक युवक से हुई थी। युवक एक फैक्ट्री में काम करता है। सोमवार रात पति ड्यूटी पर गया था, मंगलवार सुबह जब वो वापस लौटा तो पत्नी को फंदे पर झूलते देख उसके होश उड़ गए। युवक रोने-चीखने लगा। जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी। वहीं मायकेवालों ने पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पति से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है।