देहरादून में नवंबर में लीजेंड्स लीग के मुकाबले आयोजित होंगे। जिसमें 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल होंगे।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Legend Cricket League in Dehradun Gautam Gambhir Suresh Raina
देहरादून: उत्तराखंड के क्रिकेट प्रेमी जल्द ही अपने फेवरेट क्रिकेटर्स को प्रदेश की राजधानी में चौके-छक्के लगाते देख सकेंगे।
Legend Cricket League in Dehradun
देहरादून में नवंबर में लीजेंड्स लीग के मुकाबले आयोजित होंगे। जिसमें दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर और सुरेश रैना समेत कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। लीग के दूसरे सीजन का शेड्यूल जारी हो गया है। यह जानकारी लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सह-संस्थापक और सीईओ रमन रहेजा ने दी। उन्होंने बताया कि इस सीजन में देहरादून, जम्मू, रांची, विशाखापत्तनम और सूरत में कुल 19 मैच खेले जाने हैं। सीरीज का आयोजन 18 नवंबर से नौ दिसंबर तक होगा। जिसमें 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल होंगे। आगे पढ़िए
लीजेंड्स लीग क्रिकेट के कमिश्नर रवि शास्त्री ने बताया कि बीते सीजन में सुरेश रैना, आरोन फिंच, हाशिम अमला, रॉस टेलर, क्रिस गेल समेत कई प्रसिद्ध खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया लिया था। दून में साल 2022 में रोड सेफ्टी लीजेंड्स सीरीज हुई थी, जिसमें सचिन, युवराज, इरफान पठान, यूसुफ पठान, नमन ओझा जैसे पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने खेला। इसके अलावा वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज रहे ब्रायन लारा, आस्ट्रेलिया के ब्रेट ली, शॉन वाट्सन जैसे कई बड़े नाम दून पहुंचे थे। अब देहरादून का अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम एक बार फिर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से गुलजार होने वाला है। 25 हजार दर्शक क्षमता वाले इस स्टेडियम को अफगानिस्तान ने अपना होम ग्राउंड भी बनाया था। इसके बाद बांग्लादेश, आयरलैंड देशों की सीरीज यहां खेली गई थी। साल 2022 में यहां रोड सेफ्टी सीरीज हुई, जबकि हाल ही में यहां पर यूपीएल के मुकाबले खेले गए थे।