Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति शिमला बायपास रोड में सेंड ज्यूड चौक पर रील बना रहा है।
उसने सड़क के बीच चारपाई डालकर वीडियो बनाया। साफ तौर पर उसने यातायात को अवरुद्ध तो किया ही, साथ ही अपनी जान को भी जोखिम में डाल रहा था। जब ये वीडियो वायरल हुआ तो इसका संज्ञान लेते हुए थाना पटेलनगर पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 283/341 लगाकर अभियोग पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 08/10/23 को दोनों अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्त का नाम और पता
1- गौरव कश्यप पुत्र विश्वास कश्यप निवासी सेवला कला थाना पटेल नगर देहरादून
2- अब्दुल शमी पुत्र आसिफ हुसैन निवासी तेल पर चौक मेहुवाला थाना पटेल नगर देहरादून।