Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
हरिद्वार: अगर आपको अपना दुख सबसे ज्यादा लगता है तो जरा उन बच्चियों के बारे में सोचिए जिन्होंने एक ही दिन में अपने माता-पिता को खो दिया। घटना हरिद्वार की है।
यहां गृहक्लेश के चलते पहले पत्नी ने खुदकुशी की। घटना के अगले ही दिन पति ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। 24 घंटे के भीतर पति-पत्नी की खुदकुशी के पीछे गृह क्लेश बताया जा रहा है। हालांकि, गांव में कई तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं। घटना पथरी थानाक्षेत्र के फूलगढ़ गांव की है। जहां रविवार को एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। हायर सेंटर रेफर करने पर महिला की मौत हो गई। दंपति की दो छोटी-छोटी बच्चियां हैं, जो मां की मौत के बाद गहरे सदमे में थीं।
इस बीच सोमवार को महिला के पति ने भी अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। मरने वाले शख्स का नाम पन्ना लाल है, वो 40 साल का था। सुसाइड नोट में उसने पत्नी की खुदकुशी के कारण अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। खुदकुशी करने वाले दंपति की दो बेटियां हैं। इन बच्चियों ने 24 घंटे के भीतर अपने माता-पिता को खो दिया। बच्चियां मां की मौत के सदमे से उबरी भी नहीं थीं कि पिता भी चल बसे। घटना के बाद दोनों बच्चियां रो-रोकर बेसुध हो गई हैं। वो गहरे सदमे में हैं। स्वजनों से पता चला है कि घर में किसी बात को लेकर क्लेश चल रही थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजनों को सौंप दिया है।