Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: शरीर को फिट रखकर जिंदगी को किस तरह जिंदादिली से जीना है, ये कोई उत्तराखंड पुलिस के आईपीएस अफसर अमित सिन्हा से सीखे।
इस 51 साल की उम्र में आईपीएस अमित सिन्हा ने अपने फिट शरीर से ऐसा शानदार कारनामा किया, जिसने हर उत्तराखंडवासी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। 51 साल के इस आईपीएस अफसर ने मंगोलिया में आयोजित विश्व मास्टर क्लासिक पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप-2023 में 465 किलोग्राम वजन उठाया। अमित सिन्हा उत्तराखंड के पहले एथलीट हैं, जिन्होंने ये शानदार कारनामा किया है। उत्तराखंड पुलिस में एडीजी अमित सिन्हा ने एक बार फिर से विश्व मास्टर क्लासिक पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप-2023 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वो उत्तराखंड के पहले ऐसे मेडलिस्ट बन गए हैं, जिन्होंने 465 किलोग्राम वजन उठाया। आईपीएस अमित सिन्हा पहले भी नेशनल लेवल पर पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड का नाम रोशन कर चुके हैं। तब उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था।
आईपीएस अमित सिन्हा उत्तराखंड में युवाओं को बॉडी बिल्डिंग करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। अमित सिन्हा साल 1997 बैच के आईपीएस अफसर हैं। उत्तराखंड के युवा पुलिसकर्मियों के लिए भी वो एक आइडल हैं। मौजूदा समय में आईपीएस अमित सिन्हा उत्तराखंड पुलिस में दूरसंचार विभाग के अपर महानिदेशक पद पर तैनात हैं। वो उत्तराखंड पुलिस स्पोर्ट्स बोर्ड के उपाध्यक्ष भी हैं। विश्व मास्टर क्लासिक पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप मंगोलिया में आयोजित हो रही है। जिसमें 45 देशों के 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस चैंपियनशिप में आईपीएस अमित कुमार सिन्हा ने 465 किलो वजन उठाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। वह विश्व मास्टर क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भाग लेने वाले उत्तराखंड के पहले एथलीट हैं। आईपीएस अमित कुमार सिन्हा की इस उपलब्धि पर राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत डीजीपी अशोक कुमार ने बधाई दी है।