Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: सोशल मीडिया पर लाइक और सब्सक्राइब का भूत युवाओं पर ऐसा चढ़ा है कि वह मर्यादाएं और गरिमा को भूलकर ऐसी हरकतें कर बैठते हैं जो खुद उन्हीं पर भारी पड़ जाती हैं।
कहीं सड़क पर बैठकर शराब के दौर उड़ाए जाते हैं तो कोई बीच चौराहे पर खाट लगाकर आराम फरमाता हुआ नजर आता है। इधर ऋषिकेश के एक युवक ने सबको पीछे छोड़ते हुए उत्तराखंड पुलिस के वहां के बोनट पर बैठकर सिगरेट के कश लगाते हुए फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। अब यह अलग बात है कि उनका यह फोटो उन्हें पर भारी पड़ गया और पुलिस ने उन्हें इस अब मर्यादित कृति के लिए गिरफ्तार कर लिया। आगे पढ़िए
कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर तेजी से एक पोस्ट वायरल हो रही थी, जिसमें एक व्यक्ति हाथ में सिगरेट लेकर पुलिस के 112 हेल्पलाइन की गाडी के बोनट पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा था। उक्त फोटो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल वायरल पोस्ट की जांच कर उक्त कृत्य को करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे, वायरल पोस्ट की जांच में पुलिस की गाड़ी के बोनट में बैठे व्यक्ति का गंगा नगर ऋषिकेश में रहना ज्ञात हुआ, जिस पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 469 IPC तथा 67 C IT act में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को ऋषिकेश स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया।