Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
ऋषिकेश: ऋषिकेश शहर उत्तराखंड के उन शहरों में से एक है, जो अक्सर जाम से जूझते रहते हैं।
बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था के अलावा एक और वजह है, जिसके चलते लोगों को परेशान होना पड़ता है और वो है गाड़ी को जहां-तहां पार्क करने की आदत। ऐसे लोगों को सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने खास प्लान बनाया है। ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। शहर में ड्रोन ने पहले दिन गलत जगह पार्क किए गए 25 वाहनों का चालान काटा है। ट्रैफिक पुलिस ने पहले दिन 25 वाहनों के ऑनलाइन चालान काट उनके चालकों के घर भेज दिए। अगर आप भी ऋषिकेश में रहते हैं तो ट्रैफिक रूल्स तोड़ने की गलती न करें, क्योंकि ट्रैफिक पुलिस का ड्रोन आपकी हर हरकत देख रहा है। आगे पढ़िए
देहरादून की तरह ऋषिकेश में भी ट्रैफिक पुलिस की टेक्निकल टीम ने ड्रोन उड़ाया। इस दौरान ड्रोन ने नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों की तस्वीरें खींची। कुछ ही देर में ट्रैफिक पुलिस ने ऑनलाइन चालान काट मैसेज संबंधित वाहन के मालिक के मोबाइल पर पहुंचा दिया। ट्रैफिक इंचार्ज अनवर खान ने बताया कि पहले दिन कुछ घंटे की कार्रवाई में ही 25 वाहन नो पार्किंग में खड़े हुए देखे गए। जिनके खिलाफ चालान काटने की कार्रवाई की गई। देहरादून में भी ड्रोन के जरिए चालान काटने की कार्रवाई शुरू की गई है। बेतरतीब ढंग से कहीं भी वाहन पार्क करने वालों को सबक सिखाया जा रहा है। ट्रैफिक इंचार्ज ने बताया कि शहर में अभियान (Rishikesh drone challan) आगे भी जारी रहेगा। इससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बन सकेगी।