उत्तराखंड में वनकर्मी भी सुरक्षित नहीं, बाघ ने किया जानलेवा हमला, मिली दर्दनाक मौत

Corbett Park Tiger Attack कॉर्बेट टाइगर रिजर्व अंतर्गत आने वाले कालागढ़ टाइगर रिज़र्व के रेंज पटेरपानी क्षेत्र में गश्त कर रहे वनकर्मी पर बाघ ने हमला कर दिया है
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Corbett Park Tiger Attack: Tiger attack on forest workers in Corbett Park Ramnagar
Image: Tiger attack on forest workers in Corbett Park Ramnagar

रामनगर: उत्तराखंड का जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क बाघों की शरणस्थली के रूप में मशहूर है।

Tiger attack on forest workers in Corbett Park Ramnagar

पर्यटक बाघों को करीब से देखने के लिए यहां दूर-दूर से पहुंचते हैं, लेकिन इन बाघों की सुरक्षा के लिए जो वनकर्मी तैनात किए जाते हैं, उनकी जान हमेशा दांव पर लगी रहती है। यहां कालागढ़ टाइगर रिजर्व के रेंज पटेरपानी क्षेत्र में एक बार फिर दुखद घटना सामने आई है। क्षेत्र में गश्त कर रहे वनकर्मी पर बाघ ने हमला कर दिया। घायल वनकर्मी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अफसोस कि उसकी जान बच नहीं सकी। जान गंवाने वाले वनकर्मी की पहचान पवन कुमार पुत्र धर्म सिंह के रूप में हुई। कालागढ़ निवासी पवन कुमार सिर्फ 32 साल का था। आगे पढ़िए

बताया जा रहा है कि दोपहर के वक्त पवन कुमार पटेरपानी क्षेत्र स्थित तिराहे पर गश्त कर रहा था, तभी बाघ ने पवन पर हमला कर दिया। अन्य वनकर्मियों द्वारा शोर मचाने पर दूसरे लोग और वनकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने हवाई फायर कर बाघ को भगाया, हालांकि तब तक पवन गंभीर रूप से घायल हो चुका था। बाघ पवन कुमार को झाड़ी में खींच कर ले गया। हवाई फायर करने के बाद बाघ वहां से जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद पवन को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन गंभीर घाव होने के कारण पवन की जान बच नहीं सकी। जवान बेटे की मौत के बाद पवन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र के निवासी भी डरे हुए हैं।