Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
विगत सोमवार को ऋषिकेश में राज्य स्तरीय योगा चैंपियनशिप का समापन हुआ। इसमेंअल्मोड़ा के अल्मोड़ा के रानीखेत की रहने वाली चाची-भतीजी का चयन नेशनल लेवल के लिए हुआ है। रानीखेत की मनीषा बिष्ट (21) ने रिदमिक पेयर और आर्टिस्ट पेयर में गोल्ड मेडल हासिल कर नेशनल में अपनी जगह बनाई है। मनीषा की चाची कविता बिष्ट ने ट्रेडिशनल इवेंट सीनीयर बी कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है और उन्होंने भी नेशनल गेम्स 2024 के लिए क्वालीफाई किया है। मनीषा बिष्ट अल्मोड़ा के रानीखेत के खनियां की रहने वाली हैं, और वह नेशनल गेम्स 2023 में भी योगा में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रही है।आगे पढ़िए
गोवा में हो रहे राष्ट्रीय खेलों में मनीषा प्रतिभाग कर रही हैं। इसके साथ ही अगले साल होने वाले नेशनल गेम्स के लिए भी मनीषा ने क्वालीफाई कर लिया है। अगले साल होने वाले नेशनल गेम्स में मनीषा रिदमिक पेयर और आर्टिस्ट पेयर दो प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी। अल्मोड़ा के लिए ये बेहद ही खुशी की बात है जिले की दो बेटियां नेशनल गेम्स में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। आपको बता दें कि मनीषा बिष्ट और कविता बिष्ट दोनों चाची भतीजी हैं। दोनों का एक साथ नेशनल गेम्स के लिए सेलेक्शन होने के बाद परिजनों में खुशी की लहर है। आपको बता दें कि मनीषा इस से पहले भी कई प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी हैं। फिलहाल मनीषा पंतजलि यूनीवर्सिटी से पढ़ाई कर रही हैं। जबकि कविता बिष्ट के दो बच्चे हैं और वो एक मेकअप आर्टिस्ट हैं।