उत्तराखंड में BJP सांसद की प्रॉपर्टी पर चल सकता है बुलडोजर, बड़े एक्शन की तैयारी में MDDA

सीलिंग के बावजूद जिन इमारतों में निर्माण कार्य चलता रहा, उनके खिलाफ एमडीडीए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने वाला है। आगे जानिए पूरा मामला
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Rishikesh Sakshi Maharaj Property: Rishikesh BJP MP Sakshi Maharaj Property Bulldozer Action
Image: Rishikesh BJP MP Sakshi Maharaj Property Bulldozer Action

ऋषिकेश: अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

Rishikesh BJP MP Sakshi Maharaj Property Bulldozer

ऋषिकेश में साक्षी महाराज की प्रॉपर्टी है, एमडीडीए इस जमीन पर निर्माणाधीन भवनों को ध्वस्त करने की तैयारी में है। मामला विस्थापित निर्मल ब्लॉक और आम बाग क्षेत्र से जुड़ा है। जहां सांसद साक्षी महाराज समेत पांच लोगों के निर्माणाधीन भवनों को ढहाया जाएगा। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की तरफ से नोटिस जारी कर दिया गया है। बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने विस्थापित निर्मल ब्लॉक और आम बाग में 57 निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारतों को सील किया था, लेकिन इनमें से पांच भवनों में सीलिंग के बावजूद काम चलता रहा। आगे पढ़िए

जिस पर प्राधिकरण के सहायक अभियंता सुरजीत सिंह रावत ने दो दिन पहले ही मंजुला पटेल और मुकेश जैन निवासी आमबाग, ऋषिकेश, कृष्णा और मनोज निवासी निर्मल बाग-2, ऋषिकेश और साक्षी महाराज निवासी निर्मल ब्लॉक-सी, ऋषिकेश के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। मामले में अब सील तोड़कर निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पांचों इमारतों को ध्वस्त किया जाएगा, साथ ही उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। सभी निर्माणकर्ताओं को एसडीएम के समक्ष जवाब पेश करने के लिए कहा गया है। संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो इमारतों पर जेसीबी चला दी जाएगी। सील करने के बावजूद जिन पांच इमारतों में काम चलता रहा, उन पांचों इमारतों के मालिक को नोटिस भेजा गया है। इन्हें 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके बाद बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। निर्माणकर्ताओं को इस मामले में एसडीएम को जवाब देने को कहा गया है।