उत्तराखंड पुलिस के हेड कॉन्सटेबल की प्रेम कहानी का दुखद अंत, महिला सिपाही के लिए की खुदकुशी

उत्तराखंड पुलिस के हेड कॉन्सटेबल की प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया। हेड कॉन्स्टेबल ने महिला सिपाही के प्यार में जान दे दी।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Naresh Chand Death Dehradun: Dehradun Head Constable Naresh Chand Death
Image: Dehradun Head Constable Naresh Chand Death

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस के हेड कॉन्सटेबल की प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया।

Dehradun Head Constable Naresh Chand Death

एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक हेड कॉन्स्टेबल ने महिला सिपाही के प्यार में जान दे दी। उसने इस घटना को अंजाम प्रेमिका के किराए के मकान में जाकर दिया। खबर के मुताबिक हेड कांस्टेबल देहरादून साइबर सर्विस में तैनात था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर में रविवार शाम को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस को गंगनहर कोतवाली स्थित किराए के एक मकान से एक शव मिला। आगे पढ़िए

ये शव देहरादून के हेड कांस्टेबल नरेश चंद का था। नरेश चंद्र की उम्र 42 साल बताई गई है और उनका सीपीयू में तैनात महिला सिपाही से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच काफी वक्त से मनमुटाव भी चल रहा था। रविवार दोपहर के बाद से हेड कांस्टेबल का फोन बंद हो गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की। उसके बाद पुलिस इस मकान पर पहुंची, जिसे महिला पुलिसकर्मी ने किराए पर ले रखा था। अनहोनी की आशंका में पुलिस दरवाजा तोड़ा तो पाया कि मौके पर हेड कांस्टेबल का शव फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका की सगाई होने के बाद प्रेमी ने ये कदम उठाया।