Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
हर कोई अपने घर पहुंचने की जल्दी में है, लेकिन विस्तारा एयरलाइंस ने उत्तराखंड के यात्रियों को बड़ा झटका दे दिया है। विमानन कंपनी विस्तारा ने मुंबई से देहरादून के बीच संचालित होने वाली सुबह की एक फ्लाइट को बीते रविवार से बंद कर दिया है। यह फ्लाइट अनिश्चितकाल के लिए बंद की गई है। जाहिर है इससे देहरादून से मुंबई के बीच सफर करने वाले यात्री प्रभावित होंगे। कंपनी के इस फैसले से दिवाली पर मुंबई से अपने घर की ओर आने की सोच रहे गढ़वाल मंडल के वाशिंदों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आगे पढ़िए
विमानन कंपनी विस्तारा की यह फ्लाइट मुंबई से हवाई यात्रियों को लेकर सुबह 8:15 बजे देहरादून एयरपोर्ट पर लैंड होती थी और करीब आधे घंटे के बाद पुनः मुम्बई के लिए उड़ान भरती थी। राहत इस बात की है कि विस्तारा की दूसरी मुंबई वाली फ्लाइट यथावत रहेगी। बताया जा रहा है कि विमानन कंपनी विस्तारा ने फ्लाइट बंद करने का निर्णय विंटर सीजन और चारधाम यात्रियों की संख्या कम होने के कारण लिया है। इस फ्लाइट के निरस्त होने के बाद अब विमानन कंपनी की देहरादून मुंबई के बीच एकमात्र फ्लाइट दोपहर को संचालित होगी। जो करीब ढाई बजे मुंबई से यात्रियों को लेकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पहुंचेगी।