उत्तराखंड: 10 हजार रुपये में बिका प्रशासनिक अधिकारी का ईमान, रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार

हल्द्वानी में एक प्रशासनिक अधिकारी को विजिलेंस ने रंगे हाथों 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Haldwani Ashwini Kumar Bribery: Haldwani administrative officer Ashwini Kumar arrested red handed taking bribe
Image: Haldwani administrative officer Ashwini Kumar arrested red handed taking bribe

हल्द्वानी: उत्तराखंड में अलग अलग विभागों में कितने घूसखोर बैठे हैं? ये सवाल इसलिए क्योंकि एक बार फिर से एक भ्रष्ट घूसघोर अधिकारी विजिलेंस के हत्थे चढ़ा है।

Ashwini Kumar arrested red handed taking bribe in Haldwani

जी हां हल्द्वानी में एक प्रशासनिक अधिकारी को विजिलेंस ने रंगे हाथों 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। प्रशासनिक अधिकारी अश्विनी कुमार को 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि अश्विनी कुमार पीआरडी जवान से ड्यूटी लगाने के एवज में 10 हजार रुपये की डिमांड कर रहे थे। पीआरडी जवान ने इसकी शिकायत विजिलेंस में की। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक अनिल सिंह मनराल के निर्देश पर निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। शिकायतकर्ता की ड्यूटी रुद्रपुर में लगाई गई थी। वो चाहता था कि पारिवारिक कारणों के चलते उसकी ड्यूटी गदरपुर में लगाई जाए। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी अश्विनी कुमार ने 15000 रुपये की डिमांड की थी। इसके बाद वो 10 हजार में मान गए थे। इसके बाद ट्रैप टीम द्वारा अश्विनी कुमार को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया।