Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
इस बीच एक और बेहतरीन खबर सामने आई है। गोवा में हो रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में 10 किलोमीटर रेस में पौड़ी गढ़वाल निवासी अंकित कुमार ने गोल्ड मेडल जीता है। आखिरी लम्हों में अपनी रेस को एक्सेलरेट किया और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा दिया। इसी के साथ 10 किमी की रेस में अंकित पहले स्थान पर रहकर चैंपियन बन गए। इसी के साथ उत्तराखंड की मेडल टेली भी बढ़ रही है। राठ छेत्र के बनास पैठाणी निवासी अंकित कुमार ने 29 मिनट 51 सेकंड का समय लेकर राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए एथलेटिक्स स्पर्धा में तीसरा स्वर्ण पदक जीता है। बता दें कि हमारे राठ छेत्र के स्वर्ण पदक जीतने वाले अंकित कुमार ने अपनी शिक्षा 5वीं क्लास तक बनास स्कूल में पढ़ा था। आगे पढ़िए
उसके बाद अंकित ने राजकीय इंटर कॉलेज हिंवालीधार में 12वीं क्लास तक पढ़ाई की। उसके बाद कई बार अंकित कुमार जगह जगह खेलो में भाग लेकर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। कठिन परिश्रम ही सफलता की चाबी है इस बात को अंकित ने सच साबित कर दिखाया। पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने अंकित को शुभकामनाएं दी हैं। आप भी देखिए वीडियो