जिन फ्लाइट्स का शेड्यूल बदला गया है, उनमें दिल्ली-मुंबई समेत कुल 25 फ्लाइट शामिल हैं। आगे पढ़िए पूरा शेड्यूल
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Timings of flights taking off from Dehradun airport changed
देहरादून: देहरादून एयरपोर्ट से दूसरे शहरों के लिए उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। विंटर सीजन को देखते हुए सभी उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है।
Timings change of flights taking off from Dehradun
नया शेड्यूल 30 मार्च 2024 तक के लिए लागू रहेगा। अब बदले हुए समयानुसार ही फ्लाइटों की आवाजाही होगी। जिन फ्लाइट्स का शेड्यूल बदला गया है, उनमें दिल्ली-मुंबई समेत कुल 25 फ्लाइट शामिल हैं। 19 उड़ानों के साथ इंडिगो सबसे आगे है। विंटर सीजन में कुछ उड़ानें नई जुड़ी हैं तो कुछ में कटौती की गई है। डिटेल के लिए हमारे साथ बनें रहें। सबसे पहले इंडिगो की अहमदाबाद वाली फ्लाइट की बात करते हैं, यह सुबह आठ बजे एयरपोर्ट पर लैंड होगी और साढ़े आठ बजे वापस अहमदाबाद जाएगी। इंडिगो की दिल्ली वाली फ्लाइट सातों दिन सुबह 9:20 बजे एयरपोर्ट आएगी और 9:50 बजे वापस दिल्ली को टेकऑफ करेगी। विस्तारा सातों दिन मुंबई से ढाई बजे देहरादून आएगी। 3:10 बजे वापस मुंबई जाएगी। इंडिगो की हैदराबाद वाली फ्लाइट सप्ताह में छह दिन 11:35 बजे जौलीग्रांट आएगी और 12:05 बजे वापस हैदराबाद जाएगी। इंडिगो जयपुर सप्ताह में सातों दिन सुबह 10:25 बजे एयरपोर्ट आएगी। पौने ग्यारह बजे वापस जाएगी। इंडिगो मुंबई सप्ताह में सातों दिन 11:20 बजे एयरपोर्ट पहुंचेगी। 11:55 बजे वापस मुंबई जाएगी। एयर इंडिया मुंबई सातों दिन 12:50 बजे आएगी। 1:30 बजे वापस रवाना होगी। इंडिगो प्रयागराज सातों दिन 1:55 बजे आएगी और दोपहर 2:25 वापस जाएगी। इसी तरह विस्तारा की दूसरी दिल्ली वाली फ्लाइट सातों दिन पौने तीन बजे आएगी, और 3:20 बजे वापस जाएगी। इंडिगो दिल्ली सातों दिन 3:20 जौलीग्रांट और 3:50 वापस दिल्ली जाएगी। इंडिगो लखनऊ सातों दिन 3:55 देहरादून और साढ़े चार बजे वापसी करेगी। इंडिगो दिल्ली वाली फ्लाइट सातों दिन 7:10 बजे जौलीग्रांट और 7:40 बजे वापस दिल्ली जाएगी। इंडिगो बंगलुरू सातों दिन शाम 5:10 जौलीग्रांट और पौने छह वापस रवाना होगी।
इंडिगो मुंबई सातों दिन साढ़े पांच बजे देहरादून और छह बजे वापसी करेगी। इंडिगो जयपुर सातों दिन साढ़े सात बजे जौलीग्रांट और 7:50 बजे जयपुर रवाना होगी। इंडिगो की गोवा वाली फ्लाइट मंगल, बृहस्पतिवार और शनिवार को 6:25 बजे जौलीग्रांट और शाम सात बजे वापस रवाना होगी। इंडिगो की अहमदाबाद वाली फ्लाइट सप्ताह में सिर्फ तीन दिन पौने दस बजे एयरपोर्ट आएगी। सवा दस पर वापस मुंबई को उड़ान भरेगी। इंडिगो की दूसरी हैदराबाद वाली फ्लाइट सप्ताह में सातों दिन 11:35 बजे आएगी। 12:05 बजे पुणे को रवाना होगी। 29 मार्च तक यही समय रहेगा। इंडिगो मुंबई सातों दिन 11:55 जौलीग्रांट आएगी और 12:40 वापस जाएगी। इंडिगो की दूसरी अहमदाबाद वाली फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन 12:25 बजे आएगी। 1:45 वापस रवाना होगी। 27 मार्च तक इसका यही समय रहेगा। फ्लाई बिग का विमान सातों दिन पिथौरागढ़ से 3:40 बजे जौलीग्रांट और शाम 4:30 बजे वापस पिथौरागढ़ जाएगा। 29 मार्च तक इसका यही समय होगा। एलायंस एयर मंगलवार और शुक्रवार को छोड़कर बाकी दिन दिल्ली से 2:10 बजे देहरादून और 2:35 बजे लखनऊ को रवाना होगी। इंडिगो पुणे शनिवार को छोड़कर बाकी दिन 5:20 पर देहरादून और 5:55 बजे हैदराबाद को रवाना होगी। एलायंस एयर मंगल और शुक्रवार को छोड़कर बाकी दिन लखनऊ से 5:55 बजे जौलीग्रांट और वापस 6:25 बजे जौलीग्रांट से दिल्ली रवाना होगी। 29 मार्च तक इसका यही समय रहेगा। इस तरह नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जो कि 30 मार्च तक लागू रहेगा।