जो कर्मचारी त्योहारी सीजन में बिना छुट्टी काम करेंगे, उन्हें प्रोत्साहन योजना के तहत नकद राशि इनाम में दी जाएगी।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Cash will be given to Uttarakhand Roadways workers in Diwali
देहरादून: दिवाली का सीजन उत्तराखंड परिवहन विभाग के लिए कमाई का सीजन होता है। हालांकि त्योहार के दौरान कर्मचारी अक्सर छुट्टी पर रहते हैं।
Uttarakhand Roadways woekers Promotion Amount
ड्राइवर-परिचालक कई बार एक-एक हफ्ते तक ड्यूटी पर नहीं आते, जिससे बसों का संचालन प्रभावित होता है। इस समस्या को दूर करने के लिए धामी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत जो भी कर्मचारी त्योहारी सीजन में बिना छुट्टी काम करेंगे, उन्हें प्रोत्साहन योजना के तहत नकद राशि इनाम में दी जाएगी। प्रोत्साहन की योजना पांच से 15 नवंबर तक यानी कुल 11 दिन लागू रहेगी। इसमें चालक और परिचालकों को निर्धारित किमी पूरे करने होंगे। योजना के तहत मैदानी मार्गों पर चालक एवं परिचालक को इन 10 दिन में 2750 किमी बस संचालन अनिवार्य करना होगा। वहीं, पर्वतीय व मैदानी मिश्रित मार्ग पर निर्धारित 2200 किमी, जबकि पर्वतीय मार्ग पर 1980 किमी बस संचालन करना होगा। चालक-परिचालक को डेढ़-डेढ़ हजार रुपये की धनराशि प्रोत्साहन के रूप में मिलेगी।
निगम प्रबंधन ने किमी की बाध्यता से अलग 11 दिन बस संचालन की ड्यूटी करने पर भी डेढ़ हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है। इतना ही नहीं 11, 12, 13 व 15 नवंबर यानी चार दिन में मैदानी मार्ग पर 1850, मिश्रित मार्ग पर 1400 और पर्वतीय मार्ग पर 1000 किमी बस संचालन करने वाले चालक व परिचालकों को डेढ़ हजार रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। त्योहारी सीजन में कर्मचारियों की छुट्टी की वजह से अक्सर यात्री परेशान होते हैं। इसलिए परिवहन विभाग ने अपने कर्मियों को ड्यूटी पर लाने और बसों के सुचारू संचालन के लिए प्रोत्साहन राशि देने का फैसला लिया है। बुधवार को परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए। योजना का फायदा सिर्फ चालक-परिचालक को ही नहीं, बल्कि कार्यशाला व तकनीकी कर्मचारियों को भी मिलेगा। प्रोत्साहन योजना में कार्यशाला के तकनीकी कर्मियों को पूरे 11 दिन ड्यूटी करने पर एक हजार रुपये मिलेंगे।