Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड अब खेलभूमि बनने की ओर अग्रसर है। जी हां आज की सबसे बड़ी खबर ये है कि उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स होंगे।
इसके लिए भारतीय ओलंपिक संघ ने बकायदा उत्तराखंड सरकार को खत भेजा है। उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने ये खुशखबरी अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर की है। देखते ही देखते ये पोस्ट वायरल हो गई है। कुल मिलाकर अब उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स होने जा रहे हैं। फिलहाल गोवा में 37वें नेशनल गेम्स हो रहे हैं। भारतीय ओलंपिक संघ ने जो खत भेजा है, उसमें उत्तराखंड सरकार से आग्रह किया गया है कि अपने डेलिगेट्स को गोवा भेजें और 38वें नेशनल गेम्स के लिए AOA फ्लैग ले जाएं। ये वास्तव में उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है।