Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
ऋषिकेश: मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी के लिए कुख्यात गैंगस्टर रेखा साहनी की अवैध संपत्ति को जब्त करने के आदेश जारी हुए हैं
आदेश पर अमल करते हुए दून पुलिस की टीम पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों के साथ रेखा साहनी की संपत्ति के मूल्यांकन के लिए पहुंची। ऋषिकेश निवासी रेखा साहनी पत्नी सुरेंद्र साहनी पेशेवर अपराधी है। उसके खिलाफ एक-दो नहीं बल्कि 8 मुकदमें दर्ज हैं। कुछ केस गैंगस्टर एक्ट से जुड़े हैं तो कुछ अवैध शराब और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े हैं। दरअसल एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई कर उनकी अवैध संपत्ति जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं। नशा तस्करों को जेल भेजा जा रहा है, साथ ही उनके द्वारा जोड़ी गई संपत्ति जब्त की जा रही है ताकि उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर किया जा सके। अभियान के तहत रेखा साहनी जो कि ऋषिकेश की रहने वाली है, उसके खिलाफ भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
रेखा ऋषिकेश क्षेत्र में अपने साथी मार्कण्डेय पुत्र उमेश के साथ लंबे समय से मादक पदार्थों व अवैध शराब की तस्करी में लिप्त रही है। वो अपने सहयोगी के साथ गैंग बनाकर नशे की तस्करी कर रही थी। जिस पर उसके व उसके सहयोगी अभियुक्त के खिलाफ ऋषिकेश में गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच रायवाला पुलिस द्वारा की जा रही थी। गैंगस्टर एक्ट के तहत रेखा की भल्ला फार्म श्यामपुर में स्थित अवैध संपत्ति के जब्तिकरण की कार्रवाई की जा रही है। पीडब्ल्यूडी की टीम अवैध संपत्ति की पैमाइश कर रही है। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने कहा कि नशा तस्करों को जेल भेजने के साथ उनकी संपत्ति जब्त की जाएगी, ताकि आर्थिक रूप से नशा तस्करों की कमर तोड़ी जा सके। अभियान आगे भी जारी रहेगा।