Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पिथौरागढ़ जिला जल्द ही हवाई सेवा से जुड़ने जा रहा है। सीएम धामी ने इस बात के संकेत दे दिए हैं। सीएम धामी ने कहा कि उड़ान योजना के तहत पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके लिए एक एयरलाइंस से अनुबंध होने जा रहा है और लाइसेंस की प्रक्रिया पर काम चल रहा है। सीएम धामी ने शनिवार को पिथौरागढ़ विधायक मूख महर को फोन किया और बताया कि पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा की योजना पर गंभीरता से काम हो रहा है। लाइसेंस की प्रक्रिया अपने आखिरी चरण में है। राज्य सरकार लगातार इसकी समीक्षा कर रही है। माना जा सकता है कि पिथौरागढ़ के लिए जल्द ही हवाई सेवा शुरू होगी।