उत्तराखंड से नेपाल के बीच बन रहा हाईटेक फोरलेन हाईवे, जानिए इसकी खास बातें

एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि फोरलेन में कई जगह स्पैन पुल, फ्लाईओवर व अंडरपास प्रस्तावित हैं। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Four Lane Highway Nepal Uttarakhand: Four lane highway between Uttarakhand and Nepal
Image: Four lane highway between Uttarakhand and Nepal

पिथौरागढ़: भारत और नेपाल के बीच सदियों से अच्छे रिश्ते रहे हैं।

Four lane highway between Uttarakhand Nepal

इन दोनों देशों के बीच संचार सेवाओं को मजबूत करने के लिए फोरलेन हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। बनबसा के जगबुड़ा से नेपाल के लिए एनएचआई की ओर से फोरलेन हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। बीते दिन डीएम नवनीत पांडे ने हाईवे का निरीक्षण किया उन्होंने अधिकारियों से समय सीमा का ध्यान रखते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने को कहा। डीएम ने परियोजना प्रबंधक से निर्माणाधीन फोरलेन के कार्यों की जानकारी ली। इसके निर्माण कार्यों को लेकर निर्देश भी दिए। आगे पढ़िए

एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि फोरलेन में कई जगह स्पैन पुल, फ्लाईओवर व अंडरपास प्रस्तावित हैं। डीएम नवनीत पांडे ने कहा कि केंद्र सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट फोरलेन हाईवे का उद्देश्य सूखा बंदरगाह को आपस में जोड़कर आर्थिक रूप से निवेश करके दोनों देशों के लोगों को रोजगार देना है। बता दें कि निर्माणाधीन फोरलेन हाईवे 4.2 किमी लंबा है, इसका निर्माण कार्य सितंबर 2024 में पूरा होगा। जिसे बाद में नेपाल की ओर से महाकाली नदी पर बनाए गए 800 मीटर फोरलेन पुल से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही ड्राइपोर्ट बनाने के लिए राइट्स कंपनी डीपीआर बना रही है। फोरलेन हाईवे बनने से भारत और नेपाल के बीच आवाजाही आसान होगी। रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।