Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के हुनर मंद खिलाड़ी आजकल गोवा में चल रहे नेशनल गेम्स में गजब का हुनर दिखा रहे हैं। इस बीच फिर से एक गुड न्यूज आई है।
गोवा में आयोजित 37 वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखण्ड की स्नेहा चौहान ने 57 किलो ग्राम वजन की जूडो प्रतियोगिता में रजत पदक जीत कर प्रदेशवासियों को गौरवान्वित किया है। स्नेहा चौहान हनोल के बंगाण क्षेत्र से जुड़े सीमावर्ती भगियार गांव की रहने वाली है। स्नेहा चौहान इससे पहले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भी जूडो में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। इस मुकाम तक स्नेहा को ले जाने तक हरिद्वार पुलिस में तैनात उनके चाचा संतोष चौहान की अहम भूमिका रही। उनके चाचा उत्तराखंड पुलिस में तैनात हैं। अपने चाचा की मेहनत, लगन और जज्बे को देखकर स्नेहा भी कुछ करना चाहती थी। अब स्नेहा ने नेशनल गेम्स में रजत पदक अपने नाम किया है। राज्य समीक्षा की तरफ से स्नेहा को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।