Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: अगर आप देहरादून से जयपुर और धर्मशाला जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है।
उत्तराखंड परिवहन निगम ने इन रूटों पर सफर करने वालों को दीवाली से पहले तोहफा दिया है। उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा देहरादून से जयपुर और देहरादून से हिमाचल के धर्मशाला के लिए डायरेक्ट बस सेवा शुरू कर दी गई है। रविवार पांच नवंबर से दोनों जगहों के लिए डायरेक्ट बस सेवा शुरू कर दी गई है। देहरादून से जयपुर और हिमचल के डायरेक्ट बस सेवा की डिमांड कई वक्त पहले से आ रही थी। आगे पढ़िए टाइमिंग
ऐसे में अब यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ग्रामीण डिपो के शाखा अध्यक्ष अतुल पोखरियाल ने इस बारे में मीडिया को कुछ जानकारी दी है। उन्होंने बताया रविवार से जयपुर और धर्मशाला के लिए डायरेक्ट बस सेवा शुरू की गई है। देहरादून आईएसबीटी शाम साढ़े पांच बजे डायरेक्ट बस निकलेगी। ये बस पांवटा साहिब, चंडीगढ़, ऊना और कांगड़ा होते हुए धर्मशाला पहुंचेगी। इसके अलावा जयपुर के लिए शाम सात बजे बस देहरादून आईएसबीटी से रवाना होगी जो दिल्ली, गुरुग्राम होते हुए जयपुर जाएगी।