Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: सीनियर वुमेंस टी-20 ट्रॉफी में उत्तराखंड की बेटी मानसी का शानदार प्रदर्शन जारी है। रविवार को क्वार्टर फाइनल में अंतिम ओवर में मानसी ने शानदार प्रदर्शन किया।
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में मानसी जोशी के छक्के ने उत्तराखंड की टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। ये पहला मौका है, जबकि उत्तराखंड की टीम ने सेमीफाइनल का सफर तय किया है। उत्तराखंड महिला सीनियर टीम ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पंजाब को एक विकेट से हराया। रविवार को हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पंजाब ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 146 रन बनाए। प्रगति सिंह ने 53, अमनजोत कौर ने 31, तानिया भाटिया ने 28 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड टीम की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही। आगे पढ़िए
पहले ओवर की चौथी गेंद पर रीना जिंदल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। इसके बाद जासिया अख्तर ने 28 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 47 रनों की पारी खेली। पूनम राउत ने 43 और नीलम ने 15 रन बनाकर उत्तराखंड को जीत के करीब पहुंचाया। इसके बाद आखिरी छह गेंदों में उत्तराखंड को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे। आखिरी ओवर में प्रीति भंडारी का विकेट गिरा। इसके बाद मानसी ने तीसरी गेंद पर छक्का और चौथी गेंद पर चौका जड़ दिया। आखिरी गेंद पर भी मानसी ने छक्का लगाया और उत्तराखंड की जीत पक्की कर दी। अब सात नवंबर को उत्तराखंड और केरल के बीच सेमीफाइनल खेला जाएगा।