Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून...यहां पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे एक घर में बेजुबान गोवंश की हत्या की जा रही थी।
पुलिस ने यहां गोकशी के आरोप में दो लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी घर के अंदर ही गोकशी कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को गोवंश काटने के आरोप में पकड़ा है। गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से भारी मात्रा में मांस भी बरामद किया गया। मामला पटेलनगर का है। जहां दो लोगों ने घर के अंदर गोवंश काटा। मौके से 150 किलो मांस बरामद हुआ, जिसे सहारनपुर ले जाने की तैयारी थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि ब्राह्मणवाला के महबूब कॉलोनी में एक घर में गोवंश काटा जा रहा है। आगे पढ़िए
पुलिस मौके पर पहुंची तो सूचना सही निकली। कुछ लोग कार के अंदर सामान डाल रहे थे,पुलिस को देखते ही ये लोग भागने लगे। तभी पुलिस ने घर से निकल रहे दो लोगों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर घर के अंदर पुलिस को पशु की खाल और सिर बरामद हुआ। बाहर खड़ी कार की तलाशी लेने पर कट्टे में मांस मिला। दोनों आरोपियों की पहचान हो गई है। पकड़े गए आरोपियों में लियाकत अली पुत्र इरफान और मोहम्मद इरशाद शामिल हैं। दोनों महबूब कॉलोनी में रहते हैं। पुलिस की मौजूदगी में डॉक्टर ने बरामद मांस का सैंपल ले लिया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।