Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
यहां ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह एक जीप वाहन के खाई में गिरने से सात लोगों के मरने की आशंका है। हादसा डालकन्या और छीकान के पास हुआ, जहां जीप खाई में जा गिरी। जीप में कुल कितने लोग सवार थे, ये अभी पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों के अनुसार हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। खबर लिखे जाने तक जिला प्रशासन की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। ग्रामीणों ने सुबह तहसीलदार को सूचना दी कि तललोट से लगभग 2-3 किलोमीटर दूर मीहार मोटर मार्ग पर डालकन्या निवासी राजू परनेरू की पिकअप रोड से नीचे गिर गई है। आगे पढ़िए
पिकअप में कई लोग सवार थे। सुबह 8 बजे वाहन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। अभी तक वाहन में 9 यात्री मिले हैं, जिनमें से 7 के मृत होने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वाहन से बाहर निकाले गए लोगों में तीन महिलाएं, एक बच्चा और तीन पुरुष बताए जा रहे हैं, जो कि मृत लग रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जिस जगह हादसा हुआ, वहां रोड बदहाल है। हो सकता है कि इसी वजह से वाहन गहरी खाई में जा गिरा हो। नैनीताल के ओखलकांडा हादसे पर एसडीएम कृष्ण नाथ गोस्वामी ने फोन पर पुष्टि करते हुए कहा कि प्रशासन की टीम ने nainital jeep hadsa से 6 शवों को बरामद कर लिया है, जबकि चार लोगों को इलाज के लिए पास के अस्पताल भेजा गया है। एक सवारी की तलाश की जा रही है। वाहन में 11 लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है।