Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
बागेश्वर: उत्तराखंड के दूसरे हिस्सों की तरह बागेश्वर में भी गुलदार का आतंक चरम पर है। यहां गरुड़ क्षेत्र में गुलदार ने एक ग्रामीण की 13 बकरियों को मार डाला।
अचानक हुई इस घटना से ग्रामीण और उसका पूरा परिवार गहरे सदमे में है। लाहुर घाटी में रहने वाले इस परिवार के लिए उसकी बकरियां ही आजीविका का एकमात्र सहारा थीं, लेकिन अब वह सहारा भी नहीं रहा। ग्रामीणों ने प्रभावित को मुआवजा देने की मांग की है। लाहुर घाटी में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। यहां लमचूला निवासी भवान राम पुत्र खीम राम बकरी पालन कर अपनी आजीविका चलाता है। आगे पढ़िए
बीते दिन भवान राम की बकरियां लमचूला के जंगल में चरने गई थी। तभी घात लगाए गुलदार ने उन पर हमला बोल दिया और 13 बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से भवान राम की आजीविका प्रभावित हो गई है। बकरियों की मौत के बाद ग्रामीण के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। गांव के लोगों ने बताया कि लाहुर घाटी में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है, लेकिन वन विभाग उनकी समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रहा। इस लापरवाही का खामियाजा अब गरीब पशुपालक को भुगतना पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार को मुआवजा देने और पिंजड़ा लगाकर गुलदार (Bageshwar Leopard Terror) को पकड़ने की मांग की है।