Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
उत्तराखंड के दूसरे शहरों की तरह अब मसूरी में भी गुलदार की धमक बढ़ने लगी है। यहां गुलदार अलग-अलग इलाकों में टहलता दिख रहा है, जिससे लोगों में दहशत है। शहर के कैमल बैक बहुगुणा पार्क के नीचे, वुडस्टॉक स्कूल के फरक्लब के आसपास क्षेत्र और हुसैनगंज में गुलदार दिखाई देने से स्थानीय लोगों में डर बना हुआ है। लोगों ने गुलदार का वीडियो भी रिकॉर्ड किया है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मसूरी के कई लोगों ने गुलदार के दिखने की बात कही है। घटना का जो वीडियो सामने आया है, वो हुसैनगंज का बताया जा रहा है। आगे पढ़िए
मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त करने और लोगों को सतर्क रहने की अपील जारी की। रेंज अधिकारी शिव प्रसाद गैरोला ने बताया कि वायरल वीडियो हुसैनगंज का बताया जा रहा है। अन्य क्षेत्रों में भी गुलदार दिखाई देने की सूचना मिली है। जहां से सूचनाएं आ रही हैं वहां गश्त बढ़ाई जा रही है। साथ ही लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। मसूरी के जिन क्षेत्रों में गुलदार की चहलकदमी देखी गई है, उनमें वुडस्टॉक स्कूल के क्लब के आसपास का क्षेत्र और हुसैनगंज जैसे इलाके शामिल हैं। इसके अलावा शहर के कैमल बैक बहुगुणा पार्क के नीचे भी गुलदार को घूमते हुए देखा गया। गुलदार के डर लोग इन दिनों अंधेरा होने से पहले ही घरों में कैद होने लगे हैं। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग भी की है।