खुशखबरी: श्रीनगर गढ़वाल से अल्मोड़ा के लिए शुरू हुई नंदा देवी एक्सप्रेस बस सेवा, पढ़िए डिटेल

कोरोना काल में इस बस सेवा को बंद कर दिया गया था, जिस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Srinagar Almora Bus: Srinagar Garhwal to Almora Nanda Devi Express Bus Service
Image: Srinagar Garhwal to Almora Nanda Devi Express Bus Service

श्रीनगर गढ़वाल: गढ़वाल से कुमाऊं के बीच यात्रा करने वाले लोगों का सफर आसान होने जा रहा है।

Srinagar Garhwal to Almora Bus Service

हरिद्वार-श्रीनगर-अल्मोड़ा नंदा देवी बस सेवा एक बार फिर शुरू कर दी गई है। कोरोना काल में इस बस सेवा को बंद कर दिया गया था, जिस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। 20 नवंबर से इसे एक बार फिर शुरू किया गया है। कर्णप्रयाग रूपकुंड स्टेशन इंचार्ज मोहन प्रसाद देवराड़ी ने बताया कि हरिद्वार से शुरू होने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस की यह सेवा रात्रि विश्राम को श्रीनगर में रुकेगी। अगले दिन सुबह 5 बजकर तीस मिनट पर श्रीनगर से अल्मोड़ा का सफर शुरू होगा। आगे पढ़िए

अल्मोड़ा से यह बस सेवा सुबह 5 बजकर तीस मिनट से हरिद्वार के लिए उपलब्ध होगी। इस तरह रूपकुंड पर्यटन विकास समिति थराली चमोली और सीमांत सहकारी संघ द्वारा जनता की मांग पर दो साल से बंद हरिद्वार-श्रीनगर-अल्मोड़ा नंदा देवी बस सेवा सोमवार 20 नवंबर से शुरू हो गई। इस बस सेवा के शुरू होने से लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। कोरोना काल के दौरान अल्मोड़ा-श्रीनगर की बस सेवा को बंद कर दिया गया था। अब समिति की मांग पर बस सेवा को नंदा देवी एक्सप्रेस के नाम शुरू किया गया है। नंदा देवी एक्सप्रेस दोपहर दो बजे हरिद्वार से चलकर श्रीनगर में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचेगी। दूसरे दिन बस सुबह साढ़े पांच बजे श्रीनगर से चलकर अल्मोड़ा पहुंचेगी। तीसरे दिन बस सुबह साढ़े पांच बजे अल्मोड़ा से चलकर हरिद्वार पहुंचेगी।