Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है, जबकि कई ट्रेनों का रूट बदला गया है। फिरोजपुर रेल मंडल उत्तर रेलवे में किसान आंदोलन के चलते ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। आगे उन ट्रेनों की लिस्ट देख लें, जिन्हें निरस्त किया गया है।
गाड़ी संख्या 15212 (अमृतसर – दरभंगा ) JCO दिनांक 23.11.2023
गाड़ी संख्या 14632 (अमृतसर – देहरादून ) JCO दिनांक 23.11.2023
गाड़ी संख्या 14631 (देहरादून – अमृतसर) JCO दिनांक 23.11.2023
गाड़ी संख्या 12054 (अमृतसर – हरिद्वार ) JCO दिनांक 24.11.2023 आगे पढ़िए
इसके अलावा कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। गाड़ी संख्या 12407 (न्यू जलपाईगुड़ी– अमृतसर) का परिवर्तित मार्ग फिल्लौर–नकोदर–जालंधर शहर मार्ग द्वारा संचालन किया जायेगाI इसी तरह गाड़ी संख्या 12238 ( जम्मू तवी – वाराणसी) का परिवर्तित मार्ग सुचिपिंड-जालंधर शहर– लोहिया खास-फिल्लौर-लुधियाना मार्ग द्वारा संचालन किया जायेगाI गाड़ी संख्या 13006 (अमृतसर – हावड़ा) का जालंधर शहर–नकोदर–फिल्लौर मार्ग से संचालन किया जायेगाI गाड़ी संख्या 15212 (अमृतसर– दरभंगा) का परिवर्तित मार्ग जालंधर शहर–नकोदर फिल्लौर मार्ग से संचालन किया जायेगा। गाड़ी संख्या 15212 (अमृतसर– दरभंगा) का अमृतसर के स्थान पर सहारनपुर रेलवे स्टेशन से संचालन किया जाएगा। इस तरह कुछ ट्रेनों की आवाजाही रद्द की गई है तो कुछ का रूट चेंज हुआ है। त्योहारी सीजन में ट्रेनों के रद्द होने से निश्चित तौर पर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी, उन्हें यातायात के दूसरे साधन तलाशने पड़ेंगे।