यात्रीगण कृपया ध्यान दें: उत्तराखंड से चलने वाली ये ट्रेनें अगले आदेश तक रद्द, देखिए लिस्ट

Uttarakhand train canceled परेशानी से बचने के लिए रेलयात्री घर से निकलने से पहले ट्रेन का स्टेट्स जरूर चेक लें।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Uttarakhand train canceled: These trains running from Haldwani Kathgodam are canceled
Image: These trains running from Haldwani Kathgodam are canceled

हल्द्वानी: मौसम बदलते ही प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरा छाने लगा है। इसका असर ट्रेन सेवाओं पर भी पड़ा है। इस बीच एक जरूरी खबर कुमाऊं से सफर करने वाले लोगों के लिए भी है।

Trains running from Haldwani Kathgodam are canceled

यहां हल्द्वानी-काठगोदाम रेलवे स्टेशन से चलने वाली कुछ ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम रहती है, जिससे ट्रेनों का संचालन बाधित होता है। यही वजह है कि कुछ ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है। परेशानी से बचने के लिए रेलयात्री घर से निकलने से पहले ट्रेन का स्टेट्स जरूर चेक लें, जिससे आपको परेशानियों से दो-चार नहीं होना पड़ेगा। मैदानी इलाकों में घने कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे के इज्जत नगर मंडल ने काठगोदाम हल्द्वानी स्टेशन से चलने वाली कुछ ट्रेनों को अग्रिम आदेशों तक निरस्त कर दिया है। रेलवे ने ट्रेनों के निरस्त होने की जानकारी पूर्व में साझा कर दी है, ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।

अब उन ट्रेनों की लिस्ट भी देख लें, जिन्हें निरस्त किया गया है। कानपुर-काठगोदाम गाड़ी संख्या 12209 दिनांक 5-12-2023 से 27-02-24 तक निरस्त रहेगी। इसी तरह काठगोदाम- कानपुर गाड़ी संख्या 12210 भी दिनांक 4-12-2023 से 25-02-24 तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा काठगोदाम से दिल्ली और दिल्ली से काठगोदाम के बीच चलने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 15035/15036 दिसंबर माह में 2,5,7,9, 12, 14, 16 19, 21, 23, 26, 28, 30 को निरस्त रहेगी। यही ट्रेन जनवरी माह में 2,4,6,9,11,13,16,18,20,23,25,27, 30 को निरस्त रहेगी। फरवरी माह में 1,3,6,8,10,13,15,17,20,22,24,27,29 फरवरी को ट्रेन का संचालन नहीं होगा। ट्रेन के रद्द होने से रेल से सफर करने वाले यात्रियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन मास्टर चयन राय के मुताबिक ठंड के सीजन में घने कोहरे के कारण ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ता है। आने वाले दिनों में कोहरा और भी घना हो सकता है। इसे देखते हुए कुछ ट्रेनों का संचालन रद्द किया गया है।