कई ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। रेलवे स्टेशन के लिए निकलने से पहले ट्रेनों का शेड्यूल जरूर चेक कर लें।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Dehradun Train Schedule for Next Three Months
देहरादून: मैदानी इलाकों में कोहरे का कहर बढ़ने लगा है, जिसका असर रेल सेवाओं पर भी नजर आ रहा है।
Dehradun Railway Station Train Schedule
नैनीताल-हरिद्वार से चलने वाली कई ट्रेनें स्थगित कर दी गई हैं। इसी कड़ी में देहरादून से चलने वाले 8 ट्रेनें अगले तीन महीने तक अलग-अलग तारीखों को रद्द रहेंगी। रेलवे स्टेशन के लिए निकलने से पहले ट्रेनों का शेड्यूल जरूर चेक कर लें। कई ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। एक दिन छोड़ कर ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रियों को परेशानी न उठानी पड़े। रेलवे ट्रैक पर इंटरलॉकिंग कार्य के चलते यह फैसला लिया गया है। आगामी तीन माह तक ट्रेनों का संचालन ट्रेनों की पटरियों के कार्य व कोहरे के चलते बंद किया जा रहा है। जिन आठ ट्रेनों का संचालन बंद किया गया है, उनमें से कई ऐसी ट्रेनें हैं, जो बीच-बीच में संचालित होती रहेंगी। ट्रेनों का शेड्यूल भी नोट कर लें। उज्जैन से देहरादून आने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस 24,25,31 जनवरी और 1 फरवरी को रद्द रहेगी। इसी तरह देहरादून से उज्जैन जाने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस 23,24,30 और 31 जनवरी को रद्द रहेगी।
इंदौर से देहरादून आने वाली इंदौरी एक्सप्रेस 21,27,28 जनवरी व 3 और 4 फरवरी को रद्द रहेगी। देहरादून से इंदौर जाने वाली इंदौरी एक्सप्रेस 20,26,27 जनवरी व 2 और 3 फरवरी को रद्द रहेगी। वाराणसी से देहरादून आने वाली जनता एक्सप्रेस 2,4,7,9,11,14,11,18,21,23,25,28,30 दिसंबर, 1,4,6,8,11,13,15,18,20,22,25,27,29 जनवरी व 1,3,5,8,10,12,15,17,19,22,24,26,29 फरवरी को रद्द रहेगी। देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस 3,5,8,10,12,15,17,19,22,24,26,29,31 दिसंबर, 2,5,7,9,12,14,16,19,21,23,26,29,30 जनवरी व 2,4,6,9,11,13,16,18,20,23,25,27 फरवरी को रद्द रहेगी। कोटा से देहरादून आने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस 9 जनवरी से 05 फरवरी तक रद्द रहेगी। देहरादून से कोटा जाने वाली नंदा एक्सप्रेस 8 जनवरी से 4 फरवरी तक रद्द रहेगी। देहरादून स्टेशन सुपरिटेंडेंट विपुल नौटियाल ने बताया कि 8 ट्रेनें पूरी तरह से कैंसिल नहीं की गई हैं, बल्कि एक दिन छोड़ कर ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था की गई। कोहरे की वजह से भी ट्रेनों के संचालन के समय में बदलाव किया जा सकता है। यह आदेश आगामी तीन माह तक प्रभावी रहेगा। ट्रेनों का संचालन बंद होने से यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।