Uttarakhand News: गढ़वाल से कुमाऊं जाने वालों के लिए खुशखबरी, शुरू हो रही है नई वॉल्वो बस सेवा, पढ़िए डिटेल

Dehradun Tanakpur Volvo देहरादून से कुमाऊं के चंपावत जिले के टनकपुर क्षेत्र के लिए सीधी वॉल्वो बस सेवा शुरू की जाएगी।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Dehradun Champawat Volvo Bus: Garhwal to Kumaon New Volvo Bus
Image: Garhwal to Kumaon New Volvo Bus

देहरादून: गढ़वाल से कुमाऊं का सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है।

Dehradun to Tanakpur Volvo Bus service to start soon

इस सफर को आसान बनाने के लिए गढ़वाल के देहरादून से कुमाऊं के चंपावत जिले के टनकपुर क्षेत्र के लिए सीधी वॉल्वो बस सेवा शुरू की जाएगी। उत्तराखंड परिवहन निगम देहरादून से टनकपुर के लिए वॉल्वो सेवा शुरू करने जा रहा है। अधिकारियों ने बस सेवा की समयसारिणी बनाने की तैयारी कर ली है। नए साल से पहले दोनों शहरों के बीच वॉल्वो बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। वर्तमान में देहरादून से कुमाऊं के लिए सिर्फ एक ही वॉल्वो बस सेवा है, जो देहरादून आईएसबीटी से रात में रवाना होती है और हल्द्वानी तक जाती है। आगे पढ़िए

हाल में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं में हुए एक कार्यक्रम में टनकपुर के लिए वॉल्वो सेवा चलाने की घोषणा की थी। जिसके बाद रोडवेज प्रबंधन ने वॉल्वो सेवा चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन ने मंडलीय प्रबंधक संजय गुप्ता को निर्देश दिए हैं कि टनकपुर के लिए बस सेवा चलाने के लिए दो वॉल्वो बसों का इंतजाम किया जाए। इसके साथ ही समय-सारिणी बनाकर भेजें। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। अभी तक कुमाऊं के लिए सिर्फ एक वॉल्वो बस सेवा थी, नई बस चलने के साथ ही इस रूट पर दो बस सेवाएं हो जाएंगी। जिससे यात्रियों का सफर आसान बनेगा।