Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले क्षेत्र में गुलदार और बाघ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आपको याद होगा कि दो दिन पहले रामनगर में बाघ ने महिला को निवाला बनाया था।
अब दूसरी खबर भीमताल से आ रही है। यहां बीते शाम भीमताल ब्लॉक के तोक कसाइल में गुलदार ने जंगल में चारा काट रही महिला पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला की मौत हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य महिलाओं और बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई। वन विभाग की टीम और ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे तो गुलदार ने ग्रामीणों के ऊपर भी हमला करने की कोशिश की। भीमताल ब्लॉक के कसाइल तोक बीती शाम 35 साल की इंदिरा देवी जानवरों के लिए चारा काट रही थी, तभी घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। आगे पढ़िए
इस दौरान अन्य महिलाओं और बच्चों ने भागकर जान बचाई। मौके पर जब गांव के बाकी लोग पहुंचे तो गुलदार उन पर भी हमला कर दिया। इसके बाद गुलदार जंगल की ओर भाग गया। इंदिरा देवी की मौत के बाद से ग्रामीणों में भय और गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक इलाके में काफी दिनों से गुलदार का आतंक है। कई बार गुलदार को पकड़ने के लिए ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग उठाई, लेकिन वन विभाग के अधिकारी कड़ी कार्रवाई नहीं कर रहे, जिसका नतीजा इंदिरा देवी की मौत है। उधर स्थानीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने डीएफओ को फोन पर घटना (Bhimtal Leopard Terror) से अवगत कराने को कहा है। इसके साथ ही मृतका के परिजनों को मुआवजा देने और गांव में पिंजरा लगाने के लिए भी कहा है। इंदिरा देवी के पति मोहन बेलवाल खेतीबाड़ी कर परिवार का खर्चा चलाता है। घटना के बाद से दो बेटों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।