Roorkee Pitbull Attack: अचानक बुजुर्ग महिला पर झपटा पिटबुल डॉग, शरीर को बुरी तरह नोंचा, हालत गंभीर

Roorkee Pitbull Attack Woman बुजुर्ग महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। इस संबंध में कुत्ता मालिक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Roorkee Pitbull Attack Woman: Pitbull dog attack on old age woman in Roorkee
Image: Pitbull dog attack on old age woman in Roorkee

रुड़की: पिछले कुछ समय से देशभर में पिटबुल के हमले की खबरें सुनाई दे रही हैं।

Pitbull dog attack on woman in Roorkee

पिटबुल के हमले में कई लोगों को जान तक गंवानी पड़ी। अब पिटबुल के हमले की एक घटना उत्तराखंड के हरिद्वार में सामने आई है। यहां एक महिला पर खतरनाक नस्ल के कुत्ते ने हमला कर दिया। बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर है। कुत्ते ने महिला के मुंह समेत शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह नोच डाला है। आसपास के लोगों ने महिला को कुत्ते से छुड़ाकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। आगे पढ़िए

इस संबंध में संजय पुत्र भोपाल सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी मां केला देवी शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे किसी काम से पोस्ट ऑफिस वाली गली में जा रही थी। एक घर के सामने से गुजरने के दौरान पिटबुल ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें पहले रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां एंटी रैबीज और सिरम इंजेक्शन दिया गया। पीड़ित महिला का परिवार ढंढेरा क्षेत्र मे रहता है। बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। महिला के बेटे ने कुत्ते के स्वामी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले को गंभीर मानते हुए कुत्ता मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच (Roorkee Pitbull Attack Woman)शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि कुत्ता मालिक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।