Uttarakhand news: यहां गुलदार ने मचाया आतंक, दो दिन में दो महिलाओं को मार डाला, इलाके में दहशत

Bhimtal Leopard Terror तोक डोब गांव में रहने वाली महिला शाम साढ़े 4 बजे घास लेने के लिए खेत में गई थी। तभी गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Bhimtal Leopard Terror: Leopard killed woman in Bhimtal
Image: Leopard killed woman in Bhimtal

नैनीताल: उत्तराखंड में बाघ-गुलदार लोगों की जान के दुश्मन बने हुए हैं।

Leopard killed woman in Bhimtal

नैनीताल में गुलदार ने घास काट रही महिला को अपना निवाला बना लिया। घटना जिले के भीमताल ब्लॉक की है। जहां ग्राम पिनरों के तोक डोब गांव में रहने वाली महिला शाम साढ़े 4 बजे घास लेने के लिए खेत में गई थी। तभी गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। भीमताल ब्लॉक में दो दिन में तेंदुए के हमले की यह दूसरी घटना है। घटना के बाद इलाके में दहशत है। हमले मे जान गंवाने वाली महिला की पहचान 32 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी भुवन चंद्र के रूप में हुई। बीती शाम पुष्पा देवी अपने घर के पास ही खेत से चारा काट रही थी। तभी गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। ये देख परिजन शोर मचाने लगे, जिसके बाद गुलदार महिला को छोड़कर वहां से भाग गया। आगे पढ़िए

बाद में परिजन महिला को अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। भीमताल ब्लॉक में गुलदार के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। दो दिन के भीतर यहां गुलदार के हमले की दो घटनाएं सामने आई हैं। दो दिन पहले पंचायत मलुवाताल के तोक कसाइल गांव में भी गुलदार ने एक महिला पर हमला कर उसे मार डाला था। इस तरह महज दो दिन के भीतर गुलदार के हमले में दो महिलाओं ने अपनी जान गंवा दी। इससे ग्रामीणों में वन विभाग को लेकर आक्रोश है। लोग गुलदार के डर से शाम होने से पहले ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं। शनिवार को भी यहां ग्राम पंचायत दुदुली में गुलदार (Bhimtal Leopard Terror) ने एक महिला पर हमला करने की कोशिश की थी। महिला ने वहां से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई।