Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून के मोहकमपुर फ्लाई ओवर में मोटरसाइकिल से घर जा रहे पुलिस जवान की बाइक बीती रात महिंद्रा यूटिलिटी से टकरा गई। इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 के माध्यम से घायल जवान को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल में इलाज के दौरान पुलिस कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले पंकज जोशी वर्तमान में देहरादून पुलिस लाइन में तैनात थे। वो थाना डोईवाला के अंतर्गत रेशममाजरी जीवनवाला में रहते थे। दिवंगत पंकज जोशी 2002 बैच के आरक्षी थे,जो मूल रूप से ग्राम दयाल गांव, जनपद पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे। आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके रेशममाजरी स्थित घर में अंतिम सलामी दी गई। आगे पढ़िए
पुलिस के अनुसार बीती लगभग 9:30 बजे मोहकमपुर फ्लाई ओवर पर एक मोटरसाइकिल और महिंद्रा यूटिलिटी का एक्सीडेंट हो गया है। इस सूचना पर थाना नेहरु कॉलोनी पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर 108 के माध्यम से सड़क पर घायल पड़े जवान को कोरोनेशन अस्पताल उपचार के लिए भर्ती कराया। घायल की पहचान कांस्टेबल पंकज जोशी पुत्र जगदीश प्रसाद जोशी के रूप में हुई। घायल कांस्टेबल पंकज जोशी की कोरोनेशन अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु (Dehradun police jawan Pankaj joshi) हो गई। मृतक के परिजनों को घटना से अवगत कराया गया। मामले में थाना नेहरू कॉलोनी में मुकदमा पंजीकृत कर यूटिलिटी वाहन चालक अभियुक्त आशीष नेगी पुत्र विनोद कुमार निवासी बालावाला को गिरफ़्तार किया है।