Vande Bharat Train: देहरादून से लखनऊ जाने वालों के लिए खुशखबरी, अब इस रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

Dehradun Lucknow Vande Bharat Train आने वाले समय में उत्तराखंड के यात्री वंदे भारत एक्सप्रेस के जरिए दून से से लखनऊ का सफर तय कर सकेंगे।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Dehradun Lucknow Vande Bharat Train: Dehradun Lucknow Vande Bharat Express All Details
Image: Dehradun Lucknow Vande Bharat Express All Details

देहरादून: वंदे भारत एक्सप्रेस ने रेल यात्रियों के सफर को आसान बनाया है।

Dehradun Lucknow Vande Bharat Express

उत्तराखंड के देहरादून से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन हो रहा है। जल्द ही लखनऊ से देहरादून के बीच वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल सकती है। लखनऊ से पटना, मुंबई, पुरी, कटरा और देहरादून के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलेंगी। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस कर रहा है। 25 दिसंबर तक स्टेशन के अपग्रेडेशन की तैयारी है। इसी दौरान गोमतीनगर से पुरी, मुंबई और कटरा के लिए नई ट्रेनों का तोहफा मिलेगा। इसका रूटमैप बनाया जा रहा है। आगे पढ़िए

उत्तर रेलवे लखनऊ से पटना, लखनऊ से देहरादून वाया मुरादाबाद वंदेभारत चलाने के लिए समय सारणी तय करने में जुटा है। इसी तरह मुंबई के लिए भी एक सीधी ट्रेन शुरू होगी। इस तरह आने वाले समय में उत्तराखंड के यात्री Dehradun Lucknow Vande Bharat Train के जरिए दून से लखनऊ का सफर तय कर सकेंगे। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में पहले से ही वंदे भारत ट्रेन का संचालन हो रहा है। जल्द ही कुमाऊं मंडल के लोगों को भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने का मौका मिल सकता है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन इज्जतनगर मंडल में हो सकता है। जिसकी शुरुआत काठगोदाम से की जा सकती है। इसके लिए रेलवे को प्रपोजल भेजा गया है।