Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने रिलायंस ज्वैल्स में हुई 14 करोड़ की डकैती के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी प्रिंस कुमार को बिहार के वैशाली से गिरफ्तार किया गया। दून पुलिस ने आरोपी पर दो लाख का इनाम घोषित किया था। बिहार गई दून पुलिस की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। जल्द ही आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया जाएगा। डकैती प्रकरण में अभी तक दून पुलिस आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें दो लाख का इनामी विक्रम कुमार भी शामिल है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रिलायंस ज्वैल्स लूट प्रकरण में घटना में शामिल मुख्य आरोपी प्रिंस तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वो खुद बिहार गए। आगे पढ़िए
एसएसपी अजय सिंह ने बिहार जाकर एडीजी एसटीएफ बिहार तथा एसएसपी वैशाली के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित किया था। जांच के दौरान गैंग तथा आरोपियों के संबंध में मिल रही जानकारियों को बिहार पुलिस के साथ साझा किया जा रहा था। दून पुलिस व बिहार पुलिस के बेहतर आपसी सामंजस्य से उत्तराखंड पुलिस मुख्य अभियुक्त प्रिंस तक पहुंचने में कामयाब रही। बता दें कि नौ नवंबर को जब पूरा पुलिस महकमा राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों में जुटा था, तभी राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में हथियारबंद बदमाशों ने 14 करोड़ की डकैती की थी। तब से लेकर अब तक दून पुलिस बदमाशों की तलाश में बिहार सहित अन्य प्रदेशों में लगातार दबिश दे रही है। दून पुलिस अब तक Dehradun Reliance Jewels robbery केस में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।