Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
सर्दी के मौसम में यहां बड़ी तादाद में पर्यटक पहुंचते हैं। बर्फबारी के बाद यहां हर तरफ खूबसूरत नजारे दिख रहे हैं। मौसम के करवट बदलते ही औली में बर्फबारी तेज हो गई है। हर तरफ बर्फ की सफेद चादर नजर आ रही है। यहां तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बर्फ के गिरते फाहे ठंडक बढ़ा रहे हैं। आलम ये हो गया है कि अब झरने और नालों में पानी जमने लगा है। औली से आई ताजा बर्फबारी की तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह यहां पहाड़ों में ही नहीं मैदानों में भी बर्फ की चादर बिछ गई है। सड़कों पर भी वाहन नहीं सिर्फ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। बर्फबारी देख पर्यटक खुश हैं, हालांकि सड़क पर बर्फ जमने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आगे देखिए तस्वीरें