Raghavi Bisht: टिहरी की राघवी बिष्ट ने 27 गेंदों पर ठोके 58 रन, उत्तराखंड ने चंडीगढ़ को 9 विकेट से हराया

Raghavi Bisht के अर्धशतक की बदौलत उत्तराखंड की टीम ने टी-20 मुकाबले में चंडीगढ़ को 9 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Raghavi Bisht Tehri Garhwal: Uttarakhand won 20-20 match by 9 wickets vs Chandigarh
Image: Uttarakhand won 20-20 match by 9 wickets vs Chandigarh

देहरादून: उत्तराखंड की बेटियों के शानदार खेल की बदौलत अपना प्रदेश टी-20 टूर्नामेंट जीतने की राह पर लगातार आगे बढ़ रहा है।

Uttarakhand won 20-20 match vs Chandigarh

इस टूर्नामेंट में उत्तराखंड की महिला अंडर-23 टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक जमा ली है। टीम ने चंडीगढ़ को 9 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। टी-20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चंडीगढ़ ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए। चंडीगढ़ के लिए आराधना बिष्ट ने सर्वाधिक 53 रनों की पारी खेली। उत्तराखंड के लिए सफीना, साक्षी और राघवी ने 1-1 विकेट हासिल किया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की टीम ने 12.3 ओवर में 9 विकेट शेष रहते हुए मुकाबले को अपने नाम कर लिया। उत्तराखंड के लिए राघवी बिष्ट ने नाबाद 58 रनों की पारी खेली।

उन्होंने 37 गेंदों में 10 चौके जमाए और उनका स्ट्राइक रेट 156 से ज्यादा का रहा। उन्होंने टीम को मजबूती दी। उनके साथ-साथ नीलम भारद्वाज ने 28 गेंदों में 42 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके निकले। बता दें कि उत्तराखंड महिला टीम अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर टूर्नामेंट जीतने की प्रबल दावेदार है। अंडर-23 टीम में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो सीनियर टीम का हिस्सा थे और सीनियर टीम ने टी-20 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी। जो काम अधूरा रह गया था, उसे पूरा करने के इरादे से उत्तराखंड क्रिकेट टीम का प्रदर्शन रहा है। अंडर-23 टीम ने चंडीगढ़ से पहले उत्तर प्रदेश और बिहार को हराया। ग्रुप डी में उत्तराखंड महिला टीम टॉप पर है। उत्तराखंड को अभी तीन मुकाबले और खेलने हैं। फिलहाल टीम शानदार फॉर्म में है। उत्तराखंड की बड़ी जीत टीम का रन रेट बेहतर रखने में मदद करेगी। शानदार प्रदर्शन के लिए Raghavi Bisht को बधाई