Dehradun news: छात्र मसूरी रोड स्थित निजी संस्थान में पढ़ने वाली छात्रा से बात करता था। इसी को लेकर कुछ लड़कों ने उसके साथ झगड़ा किया।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Two boys shot student in Dehradun
देहरादून: देहरादून में एक छात्र को मामूली सी बात पर गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि छात्र मसूरी रोड स्थित निजी संस्थान में पढ़ने वाली छात्रा से बात करता था।
Two boys shot student in Dehradun
इसी बात को लेकर कुछ लड़कों ने उसके साथ झगड़ा किया। विवाद बढ़ा तो आरोपी पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के युवक को गोली मार दी। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को तलाश जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद बिहार का रहने वाला उपेंद्र कुमार सिंह मसूरी रोड स्थित एक संस्थान से बीए ऑनर्स की पढ़ाई कर रहा है। हाल ही में वह साथी संग मेगा काउंटी अपार्टमेंट मसूरी रोड पर किराये पर रहने लगा। आरोप है कि बुधवार तड़के उसके पास एक अनजान नंबर से फोन आया। उसे फ्लैट से नीचे सड़क पर बुलाया गया। उपेंद्र अपने साथी अंजनी राय के साथ मौके पर पहुंचा। देखा तो वहां बागपत में पंजीकृत काले रंग की कार में दो युवक सवार थे।
दोनों ने उपेंद्र के पास आते ही गाली-गलौच शुरू कर दी। युवकों ने उसके कॉलेज की एक छात्रा का नाम लेते हुए पीड़ित से कहा कि वह उससे बात क्यों करता है। उपेंद्र ने कहा कि लड़की उसकी सहपाठी है। इसलिए आपस में बात होती है। आरोप है कि इस दौरान कार में ड्राइवर की बगल की सीट पर बैठे युवक ने पिस्टल निकाला और उपेंद्र पर फायर झोंक दिया। उपेंद्र किसी तरह बचा तो गोली उसके साथी अंजनी राय के हाथ पर लगी। हाथ से गोली आरपार निकल गई। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश भी की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित युवकों ने ये भी बताया कि वो हमला करने वाले युवकों को नहीं जानते। पुलिस अब आरोपियों की पहचान की कोशिश कर रही है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।