Ekeshwar Block School holiday एकेश्वर ब्लॉक में गुलदार की दहशत के चलते स्कूलों को बंद कर दिया गया है। स्कूलों में दो दिनों की छुट्टी घोषित की गई है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Leopard terror in Pauri Garhwal Ekeshwar block two days school holiday
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में बाघ-गुलदार की दहशत के चलते कई जिलों में कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए हैं।
Leopard terror in Pauri Garhwal Ekeshwar block
पौड़ी जिला इनमें से एक है। यहां एकेश्वर ब्लॉक में गुलदार की दहशत के चलते स्कूलों को बंद कर दिया गया है। स्कूलों में दो दिनों की छुट्टी घोषित की गई है। जनता इंटर कॉलेज इंदिरापुरी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय इसोटी, ड्यूल्ड, घल्ला, मुंडियाप, पीपली और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अगले दो दिनों तक नहीं खुलेंगे। इसके अलावा इन क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखने के आदेश जारी हुए हैं। केंद्रों में 18 और 19 दिसंबर को दो दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आगे पढ़िए
बता दें कि उत्तराखंड में बाघ-गुलदार सिर्फ इंसानी बस्तियों में ही नहीं घुस रहे, बल्कि राह चलते लोगों पर भी हमला करने लगे हैं। बाघ-गुलदार के हमले में अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। गांवों में दहशत का माहौल है। बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है, अभिभावक भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार के लिए बाघ-गुलदार की जान कीमती है, लेकिन इंसान की जान की कोई कीमत नहीं। हमले में किसी की जान जाती है तो मुआवजा देकर खानापूर्ति कर दी जाती है, लेकिन क्या कोई मुआवजा इंसान की जान की भरपाई कर सकता है। सरकार को इस गंभीर समस्या (Leopard terror in Pauri) की ओर ध्यान देना चाहिए।