Pitbull Attack: खतरनाक पिटबुल के हमले में महिला की मौत, शरीर के कई हिस्से नोच डाले

Roorkee Pitbull Attack Woman स्थानीय निवासियों ने कहा कि भविष्य में पिटबुल किसी और पर भी हमला कर सकता है। इस नस्ल के कुत्ते को पालने पर रोक लगनी चाहिए।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Roorkee Pitbull Attack Woman: woman died after pitbull attack in Roorkee
Image: woman died after pitbull attack in Roorkee

रुड़की: हरिद्वार का रुड़की शहर...आठ दिसंबर को यहां एक पिटबुल ने बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला कर दिया।

woman died after pitbull attack in Roorkee

आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें कुत्ते से छुड़ाया था। कुत्ते ने उनके मुंह समेत शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह नोच डाला था। तब से महिला का इलाज ऋषिकेश एम्स में चल रहा था, लेकिन अफसोस कि बुजुर्ग महिला बच नहीं सकी। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर रुड़की पुलिस एम्स पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं, पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए वैधानिक राय ले रही है। मामला रुड़की के ढंडेरा इलाके का है। आगे पढ़िए

जहां बुजुर्ग महिला केला देवी आठ दिसंबर की दोपहर करीब 12 बजे पोस्ट ऑफिस वाली गली में जा रही थी। इस दौरान पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गईं। पहले उन्हें स्थानीय अस्पताल में एडमिट कराया गया, बाद में एम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने महिला के बेटे संजय की तहरीर पर पिटबुल के मालिक पर केस दर्ज किया था। साथ ही एम्स में महिला के बयान भी दर्ज किए थे। शनिवार को बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना जैसे ही इलाके में पहुंची, आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। उन्हें डर है कि भविष्य में पिटबुल कुत्ता (Roorkee Pitbull Attack Woman) किसी और पर हमला न कर दे। स्थानीय लोगों ने पिटबुल नस्ल के कुत्ते को घर में पालने पर रोक लगाने की मांग की है।